शुगर अचानक बढ़ जाए तो क्या करें?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 13:53

अचानक से बढ़ जाए ब्लड शुगर लेवल तो इन ट्रिक्स से लाएं कंट्रोल में, तरीका है बेहद आसान :-

इमरजेंसी में ऐसे करें ब्लड शुगर कंट्रोल | How to blood sugar control in emergency

ज्यादा पानी पिएं

अगर आपके घर में किसी सदस्य का ब्लड शुगर लेवल अचानक से बढ़ गया और हॉस्पिटल दूरी पर है तो सबसे पहले उन्हें ज्यादा से ज्यादा पानी पिलाएं ताकि यूरिन ज्यादा डिस्चार्ज हो जाए. इससे शरीर का हाइड्रेशन लेवल भी बना रहेगा.

एक्सरसाइज करें

इसके अलावा डायबिटीज पेशेंट को नियमित व्यायाम जरूर करना चाहिए. ध्यान रहे आपको बहुत हाई इंटेसिटी वाले व्यायाम नहीं करने हैं. आप हलासन, कपालभाति, पश्चिमोत्तासन और ऊर्ध्वमुख श्वानासन जैसे योग करें. यह आपकी डायबिटीज को कंट्रोल करने में पूरा सहयोग करेंगे.

वेजिटेबल जूस या सूप

ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में बना रहे इसके लिए आपको हरी सब्जियों का सूप या स्मूदी का सेवन जरूर करना चाहिए, इससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है. सब्जियों की स्मूदी से रक्त शर्करा स्तर बॉडी में बना रहेगा.


solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info